Health tips

Reading Time: 2 minutes
Read Previous post!
Read Next post!

किसी प्रकार का हो बीमार, लेकर निम्र रसाहार। पाये स्वास्थ्य का द्वार, बढ़ाये तन मन की शक्ति अपार अंगअंग में हो नित्य नूतन स्वास्थ्य संचार॥ कब्ज – सारे रोगों की जननी है। इसमें सब्जी तथा फलों को मूल रूप में खायें। गाजर, पालक, टमाटर, आंवला, लौकी, ककड़ी, ६ घंटे पूर्व भीगा हुआ किशमिश, मुनक्का,अंजीर, गेहूंपौध, करेला, पपीता, संतरा, आलू, नाशपाती, सेव तथा बिल्व का रस लें। अजीर्ण अपचन- भोजन के आधे घंटे पहले आधी चम्मच अदरक का रस। अनानास, ककड़ी, संतरा, गाजर, चुकन्दर का रस। उल्टी व मिचली- नींबू, अनार, अनानास, टमाटर ,, संतरा, गाजर, चुकन्दर का रस। एसीडिटी- पत्ता गोभी+गाजर का रस, ककड़ी, लौकी, सेव, मौसम्मी, तरबूज, पेठे का रस, चित्तीदार केला, आलू, पपीता। एक्यूट एसीडीटी- ठंडा दूध, गाजर रस। व गैस्ट्राइटिस बार- बार दस्त आना- बिल्व फल का रस, लौकी, ककड़ी, गाजर का रस डेढ़ चम्मच ईसबगोल की भुस्सी, छाछ ईसबगोल की भुस्सी। पीलिया – करेला, संतरा, मौसम्मी, गन्ना, अनानास, चकोतरा का रस, पपीता, कच्ची हल्दी, शहद, मूली के पत्ते, पालक तथा मूली का रस। मधुमेह (शुगर)- जामुन, टमाटर, करेला, बिल्वपत्र, नीम के पत्ते, गाजर पालक टमाटर, पत्ता गोभी का रस। पथरी- सेव, मूली व पालक, गाजर, इमली, टमाटर का रस लें। फल एवं सब्जियों के नन्हें बीज न लें। गुर्दे के रोग- तरबूज, फालसा, करेला, ककड़ी, लौकी, चुकन्दर, गाजर, अनानास, अंगूरादि खट्टे फलों का रस, इमली, टमाटर। गले का रोग- गर्मपानी, गर्मपानी एक नींबू शहद, अनानास, गाजर चुकन्दर पालक, अमरूद प्याज लहसुन का रस। खांसी- गर्म पानी, एक नींबू रस शहद, गाजर रस, लहसुन, अदरक, प्याज, तुलसी का रस मात्र ५० सी.सी. लें। अनिद्रा- सेव, अमरूद, लौकी, आलू, गाजर पालक, सलाद के पत्ते, प्याज का रस। मुंहासे- गाजर पालक, आलू गाजर चुकन्दर अंगूर, पालक टमाटर, ककड़ी का रस।रक्तहीनता- पालकादि पत्ते वाली सब्जियों, टमाटर, आंवला, रिजका, चुकन्दर, दूर्वा, पत्ता गोभी, करेला, अंगूर, खुरबानी, भीगा किशमिश, मुन्नका का रस। मुंह के छाले- चौलाई, पत्तागोभी, पालक, टमाटर, ककड़ी व गाजर का रस। उच्च रक्तचाप प्याज, ककड़ी, टमाटर, संतरा, लौकी, सोयाबीन का दही, गाय की छाछ, गाजर वमौसम्मी का रस। वजन वृद्धि हेतु- अनानास, पपीता, केला, दूध, संतरा, आम आदि अधिक कैलोरी वाले मीठे फलों का रस। वजन कम करने हेतु- तरबूज, ककड़ी, लौकी, पालक, पेठा, टमाटर, खीरा आदि कम कैलोरी वाली सब्जियों का रस।

Read Previous post!
Read Next post!